जगराओं: दिनेश शर्मा
हल्का जगराओं की विधायिका बीबी सरबजीत कौर माणूके ने आज अगवाड़ ख्वाजा बाजू स्थित वीएलई (VLE) सेंटर का दौरा किया। यहाँ उन्होंने सेंटर संचालक राजेश कुमार द्वारा बनाए जा रहे नए स्वास्थ्य बीमा योजना कार्डों के कामकाज का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की।
मुफ्त इलाज से मिली नई जिंदगी
इस दौरान 'मान सरकार' की स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता का एक प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुलविंदर सिंह (निवासी कोठे राहलां) उनके पिता की किडनी का इलाज लुधियाना के एक निजी अस्पताल में हुआ। इस इलाज पर करीब 2.5 से 3 लाख रुपये का खर्च आया, जो पंजाब सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त हुआ।
विधायिका ने सरकार का किया धन्यवाद
बीबी सरबजीत कौर माणूके ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को महंगे इलाज से राहत दिलाने के लिए जो बीड़ा उठाया है, वह सफल हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना पर भरोसा रखें और इसका लाभ उठाने के लिए अपने कार्ड जरूर बनवाएं।
मौके पर मौजूद गणमान्य
इस अवसर पर डॉ. अमन शर्मा, करम सिंह, गुरप्रीत सिंह नोनी और अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की और इस बात की गवाही दी कि योजना का लाभ आम लोगों तक पहुँच
रहा है।