जगराओं प्रशासन में बड़ा बदलाव: मनजीत सिंह चीमा होंगे जगराओं के नए एडीसी, कुलप्रीत सिंह का मोगा तबादला

20 Feb 2026 | 191 Views

जगराओं प्रशासन में बड़ा बदलाव: मनजीत सिंह चीमा होंगे जगराओं के नए एडीसी, कुलप्रीत सिंह का मोगा तबादला

जगराओं: पंजाब सरकार द्वारा किए गए ताजा प्रशासनिक फेरबदल का असर जगराओं प्रशासन पर भी देखने को मिला है, जहां उच्च अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगराओं के मौजूदा अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) श्री कुलप्रीत सिंह, पी.सी.एस. (2012) का तबादला कर दिया गया है। श्री कुलप्रीत सिंह को अब अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), मोगा में श्री जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल (पी.सी.एस.) की जगह नई तैनाती दी गई है।
उनकी जगह पर सरकार द्वारा श्री मनजीत सिंह चीमा, पी.सी.एस. (2014) को जगराओं का नया अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि श्री मनजीत सिंह चीमा इससे पहले पटियाला में सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के रूप में अपनी अहम सेवाएं निभा रहे थे। आने वाले दिनों में नए अधिकारी द्वारा अपना पद संभालने की संभावना है।

Categories: Jagraon

Tags: Breaking

Published on: 20 Feb 2026

Dinesh Sharma
Mobile N/A
📣 Share this post

Latest News

View all