22 फरवरी को विधायक आवास के बाहर धरना, गांवों मे अभियान  तेज

20 Feb 2026 | 20 Views

22 फरवरी को विधायक आवास के बाहर धरना, गांवों मे अभियान तेज

जगराओं(संजीव मल्होत्रा)-भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा (ब्लॉक जगराओं) ने 22 फरवरी को विधायक आवास के बाहर प्रस्तावित धरने को लेकर कई गांवों में बैठकें कर किसानों को संगठित किया। ब्लॉक प्रधान तरसेम सिंह बस्सूवाल के नेतृत्व में विभिन्न गांवों का दौरा कर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई।
ब्लॉक सचिव रछपाल सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बिजली व बीज कानून रद्द करने, मनरेगा बहाल करने, श्रम संहिताएं वापस लेने और केंद्र सरकार की व्यापार नीतियों की समीक्षा की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारें किसानों-मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठातीं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नेताओं ने बठिंडा में किसानों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही 10 मार्च को बरनाला में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बड़ी रैली करने की घोषणा भी की गई।

Categories: Jagraon

Tags: Local

Published on: 20 Feb 2026

Dinesh Sharma
Mobile N/A
📣 Share this post

Latest News

View all