• Wednesday, 15 April 2026
Logo Logo
Advertisement
सन्मति विमल जैन स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, तनमे वर्मा 98% और किरणजोत 95% अंकों के साथ चमके

20 Feb 2026 | 79 Views

सन्मति विमल जैन स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, तनमे वर्मा 98% और किरणजोत 95% अंकों के साथ चमके

जगराओं (दिनेश शर्मा): शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। घोषित हुए परिणामों में स्कूल के होनहार छात्र तनमे वर्मा ने शानदार 98 प्रतिशत और किरणजोत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
इस शानदार उपलब्धि पर पूरे स्कूल परिसर में खुशी की लहर है। छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुप्रिया खुराना ने कहा कि यह बेहतरीन परिणाम छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सन्मति स्कूल का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान या परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां छात्रों के सर्वांगीण विकास (Overall Development) पर ज़ोर दिया जाता है।
स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के प्रधान रमेश जैन और सेक्रेटरी महावीर जैन ने भी विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस विशेष उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सन्मति स्कूल हमेशा से ही एक बेहतरीन शैक्षणिक माहौल और अनुशासन के माध्यम से छात्रों को सफलता के शिखर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस खुशी के अवसर पर प्रिंसिपल मैडम ने सफल बच्चों का मुंह मीठा करवाया, उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Published on: 20 Feb 2026

Dinesh Sharma
📣 Share this post

Latest News