थाना सिद्धवां बेट में  मारपीट का मामला दर्ज, ससुराल पक्ष के कई लोगों पर केस

15 Feb 2026 | 142 Views

थाना सिद्धवां बेट में मारपीट का मामला दर्ज, ससुराल पक्ष के कई लोगों पर केस

सिद्धवां बेट/गिद्दड़विंडी:
Ludhiana Rural Police ने क्राइम रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि थाना सिद्धवां बेट के अधीन आती पुलिस चौकी गिद्दड़विंडी के क्षेत्र में कथित मारपीट और घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पीड़ित सुखदेव सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी पत्ती मुल्तानी के बयानों के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 9 और 10 फरवरी 2026 की दरमियानी रात करीब 3-4 बजे उसकी सास सरबजीत कौर, साले सुखविंदर सिंह उर्फ सेंबर व बलवंत सिंह सहित अन्य व्यक्ति कार में सवार होकर उसके घर पहुंचे।
क्राइम रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने घर में प्रवेश कर लोहे की रॉड, बेसबॉल बैट और डंडों से उसकी मारपीट की। शोर सुनकर उसका भाई हीरा सिंह मौके पर पहुंचा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जाते समय उसकी पत्नी राजविंदर कौर और छोटी बेटी को साथ ले जाया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 1. सुखविंदर सिंह उर्फ सेंबर, 2. बलवंत सिंह, 3. सरबजीत कौर (निवासी काउंके कलां), 4. सोनू पत्नी बलवंत सिंह, 5. राजविंदर कौर तथा 2-3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोट: उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट पर आधारित है। मामला जांच अधीन है।

Categories: Crime

Tags: Jagraon

Published on: 15 Feb 2026

Dinesh Sharma
Mobile N/A
📣 Share this post

Latest News

View all