रिपोर्ट: दिनेश शर्मा
Ludhiana Rural Police द्वारा क्राइम रिपोर्ट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार थाना सिटी जगराओं के अधीन आती पुलिस चौकी बस स्टैंड की टीम ने एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए गिरफ्तार किया है।
क्राइम रिपोर्ट के मुताबिक चौकी प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह देओल अपनी पुलिस टीम तथा जांच उपकरणों (लैपटॉप, प्रिंटर व किट) के साथ निजी वाहन में क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। जब पुलिस टीम अलीगढ़ (जगराओं) के कोठे खंजूरा रोड स्थित पुली सुआ के पास एक सुनसान कॉलोनी के नजदीक पहुंची, तो सुए की कच्ची पटरी पर पेड़ों की आड़ में एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।
पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति पन्नी के नीचे लाइटर लगाकर नशा कर रहा था। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और नशा करने वाली पन्नी व लाइटर को अपनी दाहिनी मुट्ठी में छिपाने का प्रयास करने लगा।
पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गगनदीप सिंह उर्फ भालू पुत्र जसपाल सिंह (पुत्र चरण सिंह उर्फ माड़ा सिंह), निवासी नजदीक माई का गुरुद्वारा, लहंदी भैणी, अगवाड़ ख्वाजा बाजू, जगराओं के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नशा करने वालों और तस्करों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नोट: उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट पर आधारित है।