पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को समर्पित 'कुदरत दे राखे चैरिटेबल ट्रस्ट' का हुआ शानदार आगाज

15 Feb 2026 | 31 Views

पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को समर्पित 'कुदरत दे राखे चैरिटेबल ट्रस्ट' का हुआ शानदार आगाज

राजिंदर जैन काका बने चेयरमैन, भुवन गोयल को संरक्षक और कन्हैया गुप्ता बांका को सौंपी गई प्रधानगी की कमान

रिपोर्ट: दिनेश शर्मा

जगराओं:समाज सेवा को अपने जीवन का परम धर्म और मुख्य लक्ष्य मानने वाले जगराओं के प्रतिष्ठित समाज सेवक राजिंदर जैन काका ने अपने साथियों के सहयोग से आज एक नई और अनूठी समाज सेवी संस्था 'कुदरत दे राखे चैरिटेबल ट्रस्ट' (प्रकृति के रक्षक) का औपचारिक आगाज किया। इस अवसर पर जानकारी साझा करते हुए नवनियुक्त चेयरमैन राजिंदर जैन काका ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण सबसे अहम जरूरत बन गई है। उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, पर्यावरण की शुद्धता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाना होगा। इसके साथ ही संस्था जरूरतमंदों की मदद और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में भी बढ़-चढ़कर योगदान देगी।
इस मौके पर संस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक सशक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें शहर की नामवर हस्तियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। टीम की घोषणा के अनुसार श्री भुवन गोयल को संरक्षक (Patron) और श्री राजिंदर जैन काका को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। विदेशों में भी सेवा भावना रखने वाले डॉ. अशोक गुप्ता (USA) को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
संस्था की कार्यकारिणी टीम में श्री कन्हैया गुप्ता बांका को प्रधान (President) और डॉ. मनीष जैन को उप-प्रधान (Vice President) चुना गया है। प्रबंधकीय ढांचे को मजबूत रखने के लिए डॉ. अमित चक्रवर्ती बतौर सचिव (Secretary) और कोमल बंसल बतौर ज्वाइंट सेक्रेटरी सेवाएं निभाएंगे। वित्तीय कार्यों की देखरेख के लिए साहिल गुप्ता को कैशियर और मयंक बंसल को ज्वाइंट कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि वे तन-मन-धन से समाज और प्रकृति की सेवा में समर्पित रहेंगे।

Categories: Jagraon

Tags: Jagraon

Published on: 15 Feb 2026

Dinesh Sharma
Mobile N/A
📣 Share this post

Latest News

View all