रिपोर्ट: दिनेश शर्मा
Ludhiana Rural Police द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हठूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
देहात पुलिस द्वारा सांझा की गई क्राइम रिपोर्ट में बताया गया कि थाना हठूर के एएसआई गीतइंदरपाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड हठूर पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि युद्धवीर सिंह उर्फ जोधा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पत्ती भीलम (छीनीवाल खुर्द रोड, हठूर), जो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, इस समय चोरी की प्लेटिना मोटरसाइकिल सहित खेल स्टेडियम के पास दाना मंडी हठूर में खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट: उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट पर आधारित है।