रिपोर्ट: दिनेश शर्मा
Ludhiana Rural Police द्वारा क्राइम रिपोर्ट के माध्यम से साझा की गई जानकारी के अनुसार थाना हठूर पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
क्राइम रिपोर्ट में बताया गया कि रणजोध सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव चकर, तहसील जगराओं (जिला लुधियाना) ने पुलिस को शिकायत नंबर 484/पेशी, दिनांक 28.01.2026 के तहत आरोप लगाया था कि जसविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी चकर ने उसकी दी हुई पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामा) के साथ छेड़छाड़ कर धोखे से उसकी करीब 12 एकड़ जमीन बेच दी।
मामले की जांच रिपोर्ट (PGD 742762) के अनुसार आरोपों की पुष्टि होने पर थाना हठूर पुलिस ने जसविंदर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (महत्वपूर्ण दस्तावेज की जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नोट: उपरोक्त जानकारी पुलिस द्वारा साझा की गई क्राइम रिपोर्ट पर आधारित है।