• Wednesday, 15 April 2026
Logo Logo
Advertisement
सन्मति विमल जैन स्कूल में 'रुखसत' की धूम: हरसिमरन कौर बनीं मिस फेयरवेल और नवदीप गोयल चुने गए मिस्टर फेयरवेल

14 Feb 2026 | 237 Views

सन्मति विमल जैन स्कूल में 'रुखसत' की धूम: हरसिमरन कौर बनीं मिस फेयरवेल और नवदीप गोयल चुने गए मिस्टर फेयरवेल

जगराओं, 14 फरवरी:दिनेश शर्मा
शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह 'रुखसत' (Rukhsat) का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल मैनेजमेंट के सहयोग और प्रिंसिपल सुप्रिया खुराना के कुशल नेतृत्व में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने सीनियर्स को एक यादगार विदाई दी।
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रूप से ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन समिति का गर्मजोशी से स्वागत किया। विदाई की इस बेला को यादगार बनाने के लिए जूनियर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। गीतों की मधुर धुन, गिद्दा और भंगड़े की थाप ने माहौल को उल्लास से भर दिया। इसके अलावा, छात्रों के मनोरंजन के लिए विभिन्न फन-गेम्स का भी आयोजन किया गया।
हरसिमरन और नवदीप के सिर सजा ताज
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें छात्रों ने न केवल अपना स्टाइल दिखाया, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की। जजों द्वारा पूछे गए बुद्धिमत्तापूर्ण सवालों के जवाब और आत्मविश्वास के आधार पर हरसिमरन कौर को 'मिस फेयरवेल' और नवदीप गोयल को 'मिस्टर फेयरवेल' के खिताब से नवाजा गया।
भावुक पल और उज्ज्वल भविष्य की कामना
मंच संचालन की भूमिका मैडम मलकीत कौर और अंकिता गुप्ता ने बेहद खूबसूरती से निभाई। इस मौके पर प्रिंसिपल सुप्रिया खुराना ने छात्रों के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया और उन्हें जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कड़ी मेहनत और लगन से अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें।
कक्षा बारहवीं के छात्रों ने इस शानदार आयोजन के लिए अपने जूनियर्स, प्रिंसिपल और स्कूल मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लेक्चरर सनी पासी, सरबजीत सिंह, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज चड्ढा, बेअंत सिंह, कुलदीप कौर, रिपल रानी, हरमीत कौर, गुरप्रीत कौर, नवजीत शर्मा, अनीता शर्मा, नरिंदर कौर, अंजू कौशल, कुलविंदर कौर, नवजोत कौर और नेहा सहोता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Published on: 14 Feb 2026

Dinesh Sharma
📣 Share this post

Latest News