समाज सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब यूथ की ओर से आर.के. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद विद्यार्थियों को रजिस्टर, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, पेन और रंग सहित विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही बच्चों को केले सहित अन्य रिफ्रेशमेंट भी दिए गए।
कार्यक्रम में अमेरिका से विशेष रूप से पहुंचे प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और जीवन में मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अगुवाई लायंस क्लब के प्रधान राजिंदर जैन काका ने की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी शिक्षा व उत्साहवर्धन के लिए ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज सेवा के क्षेत्र में राजिंदर जैन काका द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सीमा रानी और प्रिंसिपल चरणजीत सिंह भंडारी ने लायंस क्लब तथा विशेष रूप से राजिंदर जैन काका का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक साबित होते हैं।
कार्यक्रम में एडवोकेट नवीन गुप्ता, डॉ. अशोक गुप्ता (यूएसए), दविंदर जिंदल (कैशियर), साहिल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कोमल बंसल, डॉ. हिमांशु अरोड़ा, नरेश वर्मा और मोहित जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।